नगरपालिका की बदहाल व्यवस्था को लेकर शिवसेना का कार्यालय घेराव

नगर परिषद सीधी की बदहाल व्यवस्था को लेकर शिवसेना का घेराव

CMO को फिर चेताया, 15 दिन में समाधान नहीं तो घेराव

स्वागत फूल के मालों से कर दिया गया है काम न होने पर मजबूर होगे आगामी:विवेक पाण्डेय

सीधी। नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शिवसेना ने लगातार दूसरी बार नगर पालिका CMO से मुलाकात कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे एवं जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल ने CMO को माला पहनाकर जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता से कार्रवाई करने की अपील की।

शिवसेना नेताओं ने कहा कि शहर की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब होने से कई क्षेत्रों में अंधेरा रहता है, जिससे चोरी जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। वहीं विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल है और कचरा वाहन नियमित नहीं पहुंच रहे हैं। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।

सीएमओ ने दिया पूर्ण आश्वासन

वार्ड 24 पुरानी सीधी में मूलभूत सुविधाओं की कमी, पूजा पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने, नशेड़ियों व आपत्तिजनक गतिविधियों पर रोक लगाने तथा वार्ड 22-23 से पटेल पुल मार्ग की जर्जर सड़क का मुद्दा भी उठाया गया।
शिवसेना ने चेतावनी दी कि 15 दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो नगरपालिका का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment