
बीच चौराहे पर बाइक सवार हुड़दंगों ने लूट की वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 48 घंटे में किया खुलासा
2 आरोपी गिरफ्तार, 1 विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में
14 अगस्त की रात गांधी चौराहा के पास हुई थी लूट
तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंची कोतवाली पुलिस
लूटा गया मोबाइल, नगद ₹4,600 एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे बाइक क्रमांक MP 53 MF 1216
बरामद
गिरफ्तार आरोपी*
1. *शिवम भुजवा, पिता संतलाल भुजवा, उम्र 21 वर्ष*
2. *विकास गुप्ता, पिता नकछेदी लाल गुप्ता, उम्र 27 वर्ष*
*दोनों निवासी नाग मंदिर, दक्षिण करौंदिया, थाना जमोड़ी, जिला सीधी (म.प्र.)*
3. *एक विधि-विरुद्ध बालक*
*यह थी पूरी घटना*
दिनांक 14 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 11:50 बजे फरियादी निवासी ग्राम हिनौता थाना कोतवाली सीधी स्थित गांधी चौराहे के पास अपनी चाय की दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था।
जैसे ही वह *सिंगरौली रोड, फतेह सिंह मार्ग स्थित आदर्श कॉलोनी* के सामने पहुंचा, पीछे से *अपाचे मोटरसाइकिल* पर सवार *तीन अज्ञात व्यक्तियों* ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद फरियादी सड़क पर गिर गया। तीनों आरोपियों ने उसके साथ *मारपीट* करते हुए जेब में रखे सामान की मांग की। फरियादी द्वारा विरोध करने पर एक आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जबकि दूसरे आरोपी ने उसके *सिर पर ईंट/पत्थर* जैसी वस्तु से वार कर घायल कर दिया। इसी दौरान तीसरे आरोपी ने उसकी जेब से *सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, जिसमें जियो कंपनी की सिम लगी थी, कीमत लगभग ₹15,000* तथा *₹4,600 नगद* बलपूर्वक निकाल लिए। घटना के बाद आरोपी फरियादी को घायल अवस्था में छोड़कर अपाचे मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
घटना में घायल फरियादी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सीधी पहुंचा तथा उपचार के उपरांत दिनांक 16 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
*पुलिस की कार्रवाई*
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।
लगातार पतासाजी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची और उन्हें पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान घटना में संलिप्तता सामने आने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा *एक विधि-विरुद्ध बालक* को अभिरक्षा में लिया गया।
*पुलिस टीम का योगदान*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी सहायक उप निरीक्षक विनोद त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक बलेंद्र एवं प्रधान आरक्षक आनंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सीधी पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ के साथ-साथ *तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग* के माध्यम से आपराधिक घटनाओं के *त्वरित खुलासे* हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
