सावन का माह और शिव का दरबार,भक्तों का उमड़ रहा जनसैलाब

सावन का माह और शिव का दरबार,राजधानी में भक्तों का उमड़ रहा जनसैलाब

माँ अम्बे सरकार दरबार में 11 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ सम्पन्नडमरू के निनाद और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ महाकाल की तर्ज पर निकली भव्य मणि महेश शोभायात्रा

भोपाल। अंकिता राज। सावन के पवित्र माह में माँ अम्बे सरकार दरबार, जनता कॉलोनी में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां 11,000 पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। परम पूज्य शशांक शेखर जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुए इस दिव्य अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से भगवान शिव के पार्थिव शिवलिंग एवं रुद्र का निर्माण किया। वैदिक मंत्रोच्चार, महामृत्युंजय मंत्र एवं हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा आयोजन स्थल शिवमय हो गया। महाराज जी द्वारा पार्थिव शिवलिंग का विशेष अभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की।

 

महाकाल की तर्ज पर निकली मणि महेश शोभायात्रा

महायज्ञ के पश्चात भगवान भोलेनाथ के मणि महेश स्वरूप में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं श्रद्धालु शामिल हुए। डमरू के निनाद और ‘बम-बम भोले’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा में महाराज जी के शिष्यों का डमरू दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। हाथों में डमरू लिए शिवभक्तों की टोली ने अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान मणि महेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

माँ अम्बे सरकार दरबार, जनता कॉलोनी से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर भ्रमण करती हुई श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंची, जहां विशेष रूप से तैयार किए गए कृत्रिम कुंड में पार्थिवेश्वर शिवलिंगों का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ भगवान शिव को विदाई दी।

पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। सावन के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने शहर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण निर्मित कर दिया।

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment