प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को पार्टी मनाएगी ‘सेवा संकल्प दिवस’ — देव कुमार सिंह चौहान
ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण — पंकज पाण्डेय
नगर मंडल की कामकाजी बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर मंथन
सीधी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की कामकाजी बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की तैयारी बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय की अध्यक्षता एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रवि केसरी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी।
मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने कहा कि नगर मंडल के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को ऐतिहासिक, भव्य और प्रभावी बनाने के लिए पूरी तरह उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक योजना एवं रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री दिनेश गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदंबा सोनी, सुनीता रानी वर्मा, पुन्नू खान, विभा शर्मा, पार्षद शुभा देवी कोल, सोमवती जायसवाल, डॉ. मनोज परिहार, बृजेश सिंह चौहान, राज कुमार शर्मा, मुन्नालाल चौधरी, ममता सोनी, विपिन गुप्ता, शिवेंद्र गुप्ता, शंकर केवट, लल्लू भुजवा, महेंद्र तिवारी, कंचन केसरी, संगीता सिंह चौहान, रन्नू साकेत, निर्मला नामदेव, तारा वर्मा, महिमा तिवारी, रेखा, नरेंद्र गौतम, राजीव कुमार शर्मा, अजय वर्मा, राजभान यादव, सुरेश केवट, चंदन मिश्रा, मोहम्मद कलाम सहित नगर मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
