छात्रों की गूँज बनी बदलाव की आवाज, ज्ञान सिंह ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद

MP NEWS UPDATE JOURNALIST SURAJ KEWAT

वीडियो कॉल के जरिए अजय सिंह राहुल ने छात्रों से की बातचीत, 19 सितंबर को इंदौर के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

 

मझौली। शीलू शगुन पैलेस मझौली में युवा कांग्रेस विधानसभा धौहनी द्वारा ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने छात्र-छात्राओं और युवा साथियों से आत्मीय संवाद करते हुए शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं की समस्याएं, विचार और सुझाव भी गंभीरता से सुने।

कार्यक्रम का आयोजन धौहनी युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में उस समय खास राजनीतिक हलचल देखने को मिली, जब पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से सीधे संवाद किया।

अजय सिंह राहुल ने युवाओं को संबोधित करते हुए 19 सितंबर को इंदौर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को व्यापक मंच देने और उनके मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, सरकारी भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, परीक्षा व्यवस्था और भविष्य के अवसरों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। युवाओं ने अपनी चिंताओं और सुझावों को नेताओं के सामने रखा।

 

ज्ञान सिंह ने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। युवाओं की समस्याओं को केवल सुनना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में उनकी प्रभावी भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि आज का युवा बेहतर शिक्षा, रोजगार के पर्याप्त अवसर और पारदर्शी प्रतियोगी परीक्षाओं की उम्मीद रखता है। युवाओं के अधिकार, अवसर और बेहतर भविष्य की लड़ाई में कांग्रेस मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।

 

उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूँज’ महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज को मंच देने का अभियान है। छात्रों और युवाओं की यही गूँज आगे चलकर बदलाव की आवाज बनेगी।

 

कार्यक्रम में ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, तिलकराज सिंह, गणेश सोनी, इन्द्रबली सिंह, सुनील सिंह, चिंतामणि गुप्ता, प्रदीप दीक्षित, जगतभान यादव, मार्तण्ड चतुर्वेदी, सुनील शुक्ला, सुमन गिरी, सविता सिंह, विदेश सिंह, कामता सोनी, हर्षित शुक्ला, पंकज सिंह, सौरभ मिश्रा, अजय सिंह ‘अज्जू’, अथर्व तिवारी, विनोद सेंगर सहित छात्र युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा साथी उपस्थित रहे।

Suraj kewat
Author: Suraj kewat

Journalist mp news update suraj kewat

Leave a Comment