फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांग, जनसुनवाई से मिली आत्मनिर्भरता की सौगात

फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांग, जनसुनवाई से मिली आत्मनिर्भरता की सौगात

कलेक्टर की संवेदनशील पहल से मौके पर ही मिली ट्राई साइकिल, आवागमन की परेशानी हुई दूर

जनसुनवाई केवल समस्याएं सुनने नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को त्वरित राहत और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना और उनकी आवश्यकता को देखते हुए मौके पर ही त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर जनसुनवाई में ही दो दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।
जनसुनवाई में ग्राम पहाड़ी, तहसील हनुमना निवासी श्री बीरेंद्र द्विवेदी पिता श्री सोमदत्त द्विवेदी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि शारीरिक दिव्यांगता के कारण उन्हें आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी होने के कारण वे काफी समय से सुविधा की आवश्यकता महसूस कर रहे थे।
इसी प्रकार ग्राम टटिहरा प्लाट, तहसील हनुमना निवासी श्री कृष्णा कोल पिता श्री राजू कोल ने भी अपनी दिव्यांगता से संबंधित समस्या कलेक्टर के समक्ष रखी और आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया।
कलेक्टर ने दोनों दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जनसुनवाई स्थल पर ही श्री बीरेंद्र द्विवेदी एवं श्री कृष्णा कोल को ट्राई साइकिल प्रदान कर दी गई।

सहायता मिली तो बढ़ा आत्मविश्वास

ट्राई साइकिल प्राप्त होने पर दोनों हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि आवागमन की सुविधा उपलब्ध होने से अब उन्हें दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। ट्राई साइकिल उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम बनेगी।दोनों हितग्राहियों ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment