कलेक्टर ने 18 अधिकारियों को दिया कारण बताओ नोटिस
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 18 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। नोटिस का तीन दिन की समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण को शासन द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों में भी संबंधित क्षेत्र के सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के शत-प्रतिशत आवेदन पत्र निराकृत करने के निर्देश हैं। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भी सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का संवेनशीलता से निराकरण के लिए लगातार सचेत किया गया। इसके बावजूद सीएम हेल्पलाइन में अगस्त माह में दर्ज प्रकरणों एवं 50 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरती गई। जिसके कारण विभाग और जिले की रैकिंग पर विपरीत असर पड़ा, जिसके कारण नोटिस दिया गया है।
कलेक्टर ने तहसीलदार मऊगंज वी.के पटेल,तहसीलदार हनुमना शिवम कुमार गौतम, तहसीलदार नईगढ़ी सुनील कुमार द्विवेदी को कारण बताओ नोटिस दिया है। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी मऊगंज संतोष कुमार सिंह , मुख्य नगर पालिका अधिकारी हनुमना एवं नईगढ़ी सुरेश कुमार सोनवानी,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मऊगंज परमानंद तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नईगढ़ी ऊषा किरण गुप्ता,जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल शिक्षा डॉ प्रेमलाल मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष द्विवेदी, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी मऊगंज डॉ एस. डी.कोल ,विकासखंड चिकित्सा अधिकारी हनुमना डॉ नागेंद्र प्रसाद मिश्रा,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मऊगंज शत्रुघ्न प्रसाद मिश्रा,विकासखंड शिक्षा अधिकारी हनुमना देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नईगढ़ी हिंछलाल वर्मा को नोटिस दिया है। कलेक्टर ने कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा विभाग मऊगंज1 अंकित कुमार दुबे, कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा विभाग मऊगंज 2 पुष्पेन्द्र तिवारी, कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा विभाग हनुमना कुंवर सिंह,कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा विभाग नईगढ़ी अजीत सिंह तथा कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा विभाग ढेरा रामलखन मिश्र को भी नोटिस दिया है।
