कलेक्टर ने दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध की जिला बदर की कार्रवाई
एक वर्ष के लिए जिले की राजस्व सीमाओं से किया निष्कासित
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय कुमार जैन द्वारा जिले के तीन आदतन अपराधी के विरुद्ध जिला बदर की कारवाही की गई है ।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने आदतन अपराधी दिलीप पाण्डेय (पिता ललन प्रसाद पाण्डेय, उम्र 45 वर्ष), निवासी घूरेहटा वार्ड क्रमांक 12 थाना मऊगंज के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए जिले की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश पारित किया है। इसी प्रकार नवीन कुमार उपाध्याय उर्फ भैया ( पिता राजबहोर उपाध्याय उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम सोनवर्षा थाना नईगढ़ी के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए मऊगंज जिले की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश पारित किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। आपराधिक गतिविधियां निरंतर जारी रखने एवं क्षेत्र में शांति एवं सार्वजनिक सुरक्षा व्येवस्था पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्ट र एवं जिला दण्डामधिकारी ने आदतन अपराधियों को 48 घंटे के भीतर मऊगंज जिले की राजस्वक सीमाओं तथा समीपवर्ती जिले रीवा एवं सीधी की राजस्वध सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए निष्कासित करने का आदेश पारित किया है।
