पाठ्य पुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण

पाठ्य पुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर
कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में प्राप्त पाठ्य पुस्तकों के वितरण की जानकारी लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त पाठ्य पुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण छात्र-छात्राओं को सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पाठ्य पुस्तकें कार्यालय अथवा गोदाम में रखी हुई नहीं दिखनी चाहिए। सभी पुस्तकें समय पर विद्यार्थियों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि वितरण कार्य में लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित बीआरसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी को विशेष प्राथमिकता देते हुए नीट एवं आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के अनुरूप विषयवार अध्ययन, अभ्यास एवं मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की विषय संबंधी कठिनाइयों का समाधान करने के साथ-साथ नियमित अभ्यास एवं मूल्यांकन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपार आईडी जनरेशन शेष विद्यार्थियों की आईडी शीघ्र तैयार कराएं, ताकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रह सके।उन्होंने निःशुल्क गणवेश वितरण के लिए छात्र सत्यापन की स्थिति की जानकारी लेते हुए पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत सत्यापन एवं गणवेश वितरण सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने निःशुल्क साइकिल वितरण की भी जानकारी ली और निर्देश दिए कि योजना के तहत पात्र एक भी विद्यार्थी साइकिल के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को वितरण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए शेष विद्यार्थियों को शीघ्र साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले के जर्जर स्कूल भवनों की जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकतानुसार जर्जर भवनों के संबंध में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की भी जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने सभी शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्कूल प्रोफाइल अपडेटेशन की प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने सभी विद्यालयों की जानकारी को अद्यतन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय पोर्टलों पर दर्ज जानकारी सही एवं अद्यतन होना आवश्यक है, ताकि शासन की योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की जाती है। इसलिए पात्र विद्यार्थियों की जानकारी, बैंक खाता एवं अन्य आवश्यक विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं रहनी चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी पी एल मिश्रा , सभी बीईओ, बीआरसी, प्राचार्य उपस्थित थे।

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment