लगातार बारिश के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण,जलभराव वाले गांवों में पहुंचे अधिकारी

लगातार बारिश के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण,जलभराव वाले गांवों में पहुंचे अधिकारी, प्रभावित परिवारों को

कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने अधिकारियों के साथ वर्षा प्रभावित गांवों और जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। नागरिक नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप न जाएं। उन्होंने अधिकारियों को जलस्तर की सतत निगरानी करने तथा ग्रामीणों को समय-समय पर स्थिति की जानकारी देने के निर्देश दिए। नईगढ़ी क्षेत्र में जलभराव का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न गांवों में आमजन से संवाद कर वर्षा, जलभराव और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुसार प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन पूरी तरह तैयार है। किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा राहत एवं बचाव के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन, पुलिस एवं बचाव दलों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को जलमग्न पुल और पुलिया पर आवागमन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी जान खतरे में डालकर गहरे पानी में न जाने दें। होमगार्ड्स और एसडीआरएफ की टीम को सतर्क रखें। आवश्यकता होने पर राहत और बचाव कार्य तत्काल करें। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment