शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर 5 अहम सवाल

📚 *शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर 5 अहम सवाल*

अभ्यर्थियों की समस्याओं पर संवेदनशीलता जरूरी है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में विषयवार आवश्यकता, आरक्षण, पदोन्नति और पात्रता के नियमों का भी पालन जरूरी है।*
—
🔹 1. विषयवार भर्ती का सवाल
सीधी भर्ती के अधिकांश रिक्त पद गणित एवं विज्ञान विषयों से संबंधित हैं। ऐसे पदों पर अन्य विषयों के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की पात्रता कैसे बन सकती है?

🔹 2. बैकलॉग पदों का सवाल
SC/ST के पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में बैकलॉग पद रिक्त हैं। इन पदों पर अन्य प्रवर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति क्यों और कैसे की जा सकती है?

🔹 3. *59,000 पद पदोन्नति के उपलब्ध*, रिक्त पदों में लगभग 59,000 पद पदोन्नति के बताए जा रहे हैं। इन पदों को सेवारत शिक्षकों के पदोन्नति अधिकार को प्रभावित करते हुए सीधी भर्ती से कैसे भरा जा सकता है?

🔹 4. *चयन सूची में नाम ही नहीं*,आंदोलनकारी स्वयं को चयनित शिक्षक बता रहे हैं, लेकिन यदि नाम न चयन सूची में है और न प्रतीक्षा सूची में, तो नियुक्ति का दावा किस आधार पर किया जा सकता है?

🔹 5. *नई योग्यता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी*,पिछले तीन वर्षों में बड़ी संख्या में नए अभ्यर्थियों ने आवश्यक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता प्राप्त की है। उन्हें नजरअंदाज कर पहले से अचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति की पात्रता कैसे दी जा सकती है?

*महत्वपूर्ण बात है ,समाधान संवेदनशीलता के साथ हो, लेकिन नियम, पात्रता, आरक्षण और सेवारत शिक्षकों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए।*

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment