सेवा संकल्प अभियान के तहत सीधी पहुंची ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीधी पहुंची ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा

राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और विधायक विश्वामित्र पाठक ने किया आत्मीय स्वागत; विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से हुआ संवाद

सीधी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत काशी से वड़नगर तक निकाली जा रही ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का सीधी जिले में आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

सिहावल विधानसभा क्षेत्र में गोपद पुल के समीप सीधी जिले की सीमा पर प्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं विधायक विश्वामित्र पाठक ने यात्रा में शामिल युवाओं और सहयोगियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद सीधी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवपुरवा में भी जनप्रतिनिधियों ने यात्रा में सहभागी युवाओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

यात्रा के दौरान दल के सदस्यों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों तथा आमजन से संवाद किया। इनमें खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राही शामिल रहे। संवाद के दौरान हितग्राहियों ने योजनाओं से मिले लाभ और अपने अनुभव साझा किए।

इस दौरान आमजन के साथ जनसेवा, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’, नक्सलवाद के उन्मूलन तथा वर्ष 2047 तक भारत को विश्व की आर्थिक महाशक्ति और विश्व गुरु बनाने के संकल्प जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि सेवा और जनजागरूकता के उद्देश्य से आगे बढ़ रही यह यात्रा लोगों को जनकल्याण और राष्ट्रसेवा से जोड़ने का माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सहभागिता से सेवा और जनभागीदारी का संदेश समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंच रहा है।

विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि युवाओं का यह उत्साह, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रेरणादायी है। काशी से वड़नगर तक की यह यात्रा केवल एक बाइक रैली नहीं, बल्कि जल संरक्षण , पर्यावरण संवर्धन,सेवा, समर्पण, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर देवकुमार सिंह चौहान, सुंदरलाल शाह, केके तिवारी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment