मैं आज द्वारका आया हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में धार्मिक पर्यटन का तेजी से विकास हो रहा है। उज्जैन में श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है। इसी प्रकार, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है।मध्यप्रदेश सरकार भी धार्मिक पर्यटन के विस्तार के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुगम यातायात, ठहरने, सुरक्षा और आवश्यक अधोसंरचना का तेजी से विकास किया जा रहा है। वहीं, द्वारकाधीश मंदिर चार धामों में से एक प्रमुख तीर्थ है। जन्माष्टमी से पहले भगवान द्वारकाधीश के दर्शन का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
