जमीनी विवाद में लाठी-डंडा, हंसिया-टांगी से किया था हमला, परछी में लगाई थी आग,13 आरोपी गिरफ्तार,01 की तलाश जारी

ग्राम मरसर में गंभीर मारपीट एवं आगजनी के मामले में कमर्जी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

*13 नामजद आरोपी गिरफ्तार, 01 अन्य आरोपी की तलाश जारी*

जमीनी विवाद में लाठी-डंडा, हंसिया-टांगी से किया था हमला, परछी में लगाई थी आग

परिवार के 7 सदस्य घायल – शिवकुमार रजक के घर में घुसकर वारदात

SP श्री संतोष कोरी के निर्देशन में कमर्जी पुलिस की बड़ी सफलता

*सीधी।*
*पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी* के कुशल निर्देशन, *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी* एवं *एसडीओपी श्री रविप्रकाश* के मार्गदर्शन तथा *थाना प्रभारी कमर्जी श्री सुधाकर परिहार* के नेतृत्व में थाना कमर्जी पुलिस द्वारा *ग्राम मरसर में हुई गंभीर मारपीट एवं आगजनी* की घटना में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए *13 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार* किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में संलिप्त *01 अन्य आरोपी की सघनता से तलाश* की जा रही है।

*घटना का विवरण*
*दिनांक 16 जुलाई 2026* की सुबह *ग्राम मरसर* में जमीनी विवाद को लेकर आरोपी *परदेशी रजक एवं उसके परिजन लाठी, डंडा, हंसिया एवं टांगी* जैसे हथियारों से लैस होकर फरियादी *शिवकुमार रजक* के घर के आंगन में घुस आए।

आरोपियों द्वारा फरियादी *शिवकुमार रजक, उनके पिता हिन्छलाल, माता हिरऊआ, पत्नी रामकली, भाई लवकुश, बेटी रूबी एवं भयाहू पूनम* के साथ मारपीट की गई, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं।

मारपीट के बाद आरोपियों द्वारा *घर की परछी एवं लकड़ियों में आग लगा दी गई* तथा फरियादी एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

*प्रकरण पंजीबद्ध*
घटना की रिपोर्ट पर थाना कमर्जी में धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 326(जी), 191, 191(3), 190 बीएनएस* के तहत विवेचना प्रारंभ की गई।

*13 नामजद आरोपी गिरफ्तार*
पुलिस टीम द्वारा *दिनांक 03 सितंबर 2026* को प्रकरण में नामजद निम्न *13 आरोपियों को गिरफ्तार* कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया—

*1. रामबली रजक*
*2. श्यामलाल रजक*
*3. राजकुमार रजक*
*4. रामसिया रजक*
*5. आशीष रजक*
*6. विनीत रजक*
*7. मोहित रजक*
*8. दीपक रजक*
*9. केशकली रजक पति राजकुमार रजक*
*10. आशा रजक पति नीरज रजक*
*11. देवकली रजक पति श्यामलाल रजक*
*12. सीता रजक पति आशीष रजक*
*13. परदेशी रजक पिता बासुदेव रजक*

सभी आरोपी निवासी ग्राम मरसर, थाना कमर्जी, जिला सीधी (म.प्र.) हैं।

प्रकरण में संलिप्त 01 अन्य आरोपी की सघन पता-तलाश की जा रही है।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज वर्मा, सहायक उप निरीक्षक गोविन्दलाल साकेत, प्रधान आरक्षक 234 धर्मराज सिंह, प्रधान आरक्षक 57 अभय वर्मा, आरक्षक 458 रमेश सिंह एवं आरक्षक 139 दीपक सिंह* की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment