मिट्टी के बर्तनों से संवारा आत्मनिर्भरता का संसार

सफलता की कहानी

मिट्टी के बर्तनों से संवारा आत्मनिर्भरता का संसार

पीएम स्वनिधि से मिले 15 हजार रुपये के ऋण ने अर्चना प्रजापति को दिया अपना काम शुरू करने का अवसर

सीधी। मेहनत, हुनर और आर्थिक संबल मिले तो छोटे प्रयास भी आत्मनिर्भरता की मजबूत राह बना सकते हैं। नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्रमांक 14 निवासी अर्चना प्रजापति की कहानी इसकी मिसाल है। पीएम स्वनिधि योजना से 15 हजार रुपये का ऋण मिलने के बाद उन्होंने अपने पारंपरिक हुनर को छोटे व्यवसाय का रूप देते हुए घर पर मिट्टी के छोटे-छोटे बर्तन बनाने का काम शुरू किया।

अर्चना घर पर ही मिट्टी के बर्तन तैयार करती हैं और उन्हें बेचकर आय अर्जित कर रही हैं। इस आमदनी से वे परिवार के खर्च में सहयोग कर रही हैं। घर से काम करने की सुविधा ने उन्हें पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपनी आय का साधन विकसित करने का अवसर दिया है।

अर्चना बताती हैं कि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके लिए अपना काम शुरू करना आसान बनाया। उनके लिए यह ऋण केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि अपने हुनर को रोजगार में बदलने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम बना है। वे अब अपने काम को आगे बढ़ाकर आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं।

अर्चना प्रजापति ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना जैसी योजनाएं छोटे कामगारों और जरूरतमंद परिवारों को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर देती हैं। उन्होंने आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment