बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

– *महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध*
– *केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र*
– *साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत*
– *भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर हुई प्रभावशाली नाटिका की प्रस्तुति*

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व पर बंदियों को सौगात देते हुए पात्रतानुसार सजा में एक माह की छूट देने की घोषणा की। उन्होंने महिला बंदियों के लिये भी खुली जेल के लिये भी आवश्यक प्रावधान करने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्रीय जेल में मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र भी शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव केन्द्रीय जेल भोपाल में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में बंदियों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौमाताओं को गुड़-रोटी खिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री कृष्ण का रूप धारण किए बालकों को स्नेह किया। जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गयी। जेल महानिदेशक श्री वरुण कपूर ने जेल विभाग की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में खेल युवक कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, प्रमुख सचिव जेल मुकेश चंद्र गुप्ता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेल विभाग में विभिन्न पदों पर की गई पदोन्नतियों सहित बंदियों के लिए जिलों में आवश्यक सुविधाएँ बढ़ाने, नए बैरकों के निर्माण, नए जेल कानून को लागू करने, बंदियों को विभिन्न शिल्पो का प्रशिक्षण देने, आयुष्मान कार्ड प्रदान करने, ध्यान और योग गतिविधियों के संचालन के क्षेत्र में किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा नए पदों के निर्माण और पदोन्नतियों से जेल विभाग के कार्य एड 8 के सुचारू रूप से संचालित होंगे।

*महिला बंदियों के लिए भी खुली जेल का प्रबंध करने का निर्णय*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में खुली जेलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। खुली जेल के आधार पर ही भविष्‍य की दृष्टि से अब तो अपनी महिला बंदियों के लिए भी खुली जेल का प्रबंध करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुरूषों के लिए खुली जेल का प्रावधान है। महिलाओं के लिए भी जल्द से जल्द खुली जेल की व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेल विभाग के 6 अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न साहसिक कार्यों के लिए पुरस्कृत और सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेल के बंदियों द्वारा प्रदर्शित भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित लघु नाटिका की सराहना की।

*केंद्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केंद्र*
जेल महानिदेशक श्री कपूर ने बताया कि भोपाल जेल में बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य केंद्र शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है। प्रदेश की जेलों में योग, पार्थिव शिवलिंग निर्माण और अन्य रचनात्मक कार्यों से कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। नए स्टॉफ क्वार्टर्स का निर्माण किया जा रहा है।

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment