आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का ईनाम घोषित
पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेन्द्र कुमार जैन ने तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पाँच-पाँच हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के तहत की गई है। आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ बबलू सिंह पिता रघुराज सिंह आयु 48 वर्ष निवासी ग्राम हर्दी घटना दिनांक से फरार है। इसी तरह आरोपी विजय प्रताप सिंह उर्फ अर्जुन सिंह पिता पुष्पेन्द्र सिंह आयु 24 वर्ष निवासी ग्राम हर्दी भी घटना दिनांक से फरार है। आरोपी सुरेश तिवारी पिता तीरथ तिवारी आयु 51 वर्ष निवासी जड्ढा भी घटना दिनांक से फरार है। इनको गिरफ्तार करने अथवा गिरफ्तार करने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 5-5 हजार रुपए ईनाम दिया जाएगा। ईनाम के संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।
