शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए दिए प्रभावी निर्देश

कलेक्टर ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए दिए प्रभावी निर्देश

कुसमी में प्राचार्यों एवं जन शिक्षकों की समीक्षा बैठक में एफएलएन, नियमित उपस्थिति और परीक्षा परिणाम पर विशेष जोर

सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कुसमी विकासखंड के शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की उपलब्धि में सुधार के लिए विद्यालय स्तर पर निरंतर समीक्षा और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जनपद सभागार कुसमी में आयोजित प्राचार्यों एवं जन शिक्षकों की समीक्षा बैठक में उन्होंने विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धि और विभिन्न शासकीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।

कलेक्टर ने लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति और एफएलएन कक्षाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों के बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय कौशल को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा 1 से 12 तक पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराने तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार के लिए विद्यालयवार प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा।

उन्होंने आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐसे बच्चों की पहचान कर उनके विद्यालय में प्रवेश नहीं लेने के कारणों का पता लगाने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। छात्रवृत्ति वितरण तथा अपार आईडी निर्माण की प्रक्रिया भी समयबद्ध रूप से पूर्ण करने को कहा गया।

कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही आधार शिविरों के आयोजन, ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से बच्चों को इम्पोर्ट करने, ईको क्लब की गतिविधियों तथा साक्षरता सर्वे एवं साक्षरता कक्षाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने सभी पात्र लोगों को साक्षरता कार्यक्रम से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने क्रियाशील शौचालय, विद्यालय भवन, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का केवल रखरखाव तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों की पढ़ाई में अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ‘उजियार’ कार्यक्रम के अंतर्गत जेईई एवं नीट कोचिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी का वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की संख्या और उनकी तैयारी की स्थिति की जानकारी लेते हुए आगामी भर्ती प्रक्रिया को ध्यान में रखकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एवं एनएमएमएस की कोचिंग की भी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने प्राचार्यों से कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक उपलब्धि और योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण को मजबूत बनाने और समीक्षा में सामने आए बिंदुओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपखंड अधिकारी सागर जैन, सहायक परियोजना प्रशासक पीके पाण्डेय, बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सभी संबंधित प्राचार्य, जन शिक्षक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment