करंट ने छीना जंगल का साथी, अब अकेले हाथी की जिंदगी पर मंडरा रहा खतरा

एक हाथी की मौत… दूसरा जंगल में अकेला!

करंट ने छीना जंगल का साथी, अब अकेले हाथी की जिंदगी पर मंडरा रहा खतरा

जंगल में रहने वाला वो विशालकाय जीव…
जो इंसानों से कुछ नहीं मांगता…
सिर्फ जंगल मांगता है…
अपना रास्ता मांगता है…
और जीने के लिए सुरक्षित ठिकाना मांगता है।

लेकिन जब जंगल का रास्ता ही छिन जाए…
जब उसका प्राकृतिक कॉरिडोर टूट जाए…
जब वो भटकते-भटकते इंसानी बस्तियों तक पहुंच जाए…
तो फिर उसकी जिंदगी और इंसानी जिंदगी—दोनों खतरे में आ जाती हैं।

मऊगंज के मलकपुर से आई तस्वीर इसी संकट की कहानी बयां कर रही है।

करंट की चपेट में आने से एक मादा जंगली हाथी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे हाथियों का जोड़ा आदिवासी बस्ती के आसपास पहुंचा था। इसी दौरान मादा हाथी बिजली के तार की चपेट में आ गई और उसकी जान चली गई।

एक तरफ वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई में जुटे हैं…

लेकिन दूसरी तरफ जंगल में उसका साथी नर हाथी अकेला रह गया है।

एक सवाल जो अब सिर्फ वन विभाग से नहीं… पूरी व्यवस्था से है—

जब करीब एक साल से इन हाथियों के मूवमेंट पर नजर होने की बात कही जा रही थी…

जब मिर्जापुर से लेकर मऊगंज, सीधी और रीवा तक इनके मूवमेंट की जानकारी सामने आती रही…

तो फिर इन हाथियों को सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास तक पहुंचाने के लिए स्थायी पहल क्यों नहीं हो सकी?

क्या इंतजार उस दिन का था…
जब कोई हादसा हो?

और आखिरकार वही हुआ।

मादा हाथी ने अपनी जान गंवा दी।

सूत्रों के हवाले से हाथियों की लोकेशन को लेकर गलत जानकारी भेजे जाने और बिजली सप्लाई चालू होने का आरोप भी सामने आया है।

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

लेकिन सवाल अपनी जगह कायम है—

अगर हाथियों की मौजूदगी की जानकारी थी, तो बिजली लाइन को लेकर सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए?

जंगल उजड़ते गए… रास्ते टूटते गए…

जंगली हाथियों के लिए जंगल सिर्फ पेड़ों का समूह नहीं होता।

यही उनका घर है…
यही उनका रास्ता है…
यही उनकी पीढ़ियों की पहचान है।

जब जंगल का विस्तार कम होता है और प्राकृतिक कॉरिडोर टूटते हैं, तो हाथियों के सामने अपने पुराने रास्तों से भटकने का संकट बढ़ जाता है।

फिर वे भोजन और सुरक्षित आशियाने की तलाश में इंसानी बस्तियों की तरफ पहुंचते हैं।

और यहीं से शुरू होता है संघर्ष।

कभी फसल खतरे में आती है…

कभी इंसानी बस्ती खतरे में आती है…

और कभी किसी बेजुबान की जान चली जाती है।

मलकपुर में सिर्फ एक हाथी नहीं मरा…

एक सवाल भी पैदा हुआ है—

क्या हमने जंगल के उस रास्ते को इतना छोटा कर दिया कि हाथी को अपना रास्ता ही नहीं मिल रहा?

क्या हमने उसके लिए सुरक्षित कॉरिडोर छोड़ा है?

क्या उसके मूवमेंट वाले इलाकों में बिजली लाइनों को सुरक्षित किया गया है?

और सबसे बड़ा सवाल—

क्या अब भी सिर्फ निगरानी होगी… या कोई स्थायी समाधान निकलेगा?

अब उम्मीद उस नर हाथी से जुड़ी है…

मादा हाथी के जाने के बाद उसका साथी अकेला है।

बताया जा रहा है कि नर हाथी अभी भी मलकपुर के पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद है।

अब जरूरत सिर्फ उसे पकड़ने या रेस्क्यू करने की नहीं…

जरूरत है सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से उसे उसके उपयुक्त प्राकृतिक आवास तक पहुंचाने की।

ऐसी जगह…

जहां उसे बिजली के खुले तारों का डर न हो।

जहां इंसानी बस्तियों से टकराव का खतरा कम हो।

और जहां वह फिर से अपने जंगल में सुरक्षित जीवन जी सके।

क्योंकि हाथी सिर्फ एक जंगली जानवर नहीं…

वह जंगल के पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उसकी एक पीढ़ी खत्म होना सिर्फ एक जानवर की मौत नहीं…

बल्कि प्रकृति की उस कड़ी का टूटना है, जिसे बनने में वर्षों लगते हैं।

मलकपुर की मादा हाथी अब वापस नहीं आएगी…

लेकिन उसकी मौत से एक सवाल जरूर बचा है—

क्या उसकी मौत के बाद व्यवस्था जागेगी?

क्या अकेले बचे नर हाथी को समय रहते सुरक्षित किया जाएगा?

क्या उसके पुराने और उपयुक्त जंगल तक पहुंचाने की ठोस मुहिम शुरू होगी?

या फिर…

एक और हादसे का इंतजार किया जाएगा?

एक हाथी की मौत हमें चेतावनी दे रही है—
जंगल बचाइए… कॉरिडोर बचाइए…
क्योंकि जंगल का रास्ता बचेगा, तभी जंगल का जीव बचेगा।

रिपोर्ट विमलेश द्विवेदी  9926349672

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment