🌊 सीधी में सोन नदी के जलस्तर पर ऑरेंज अलर्ट
कोल्दह ब्रिज और चुरहट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही सोन नदी, कलेक्टर ने दिए सतत निगरानी के निर्देश
केंद्रीय जल आयोग के ऑरेंज बुलेटिन के अनुसार 4 सितंबर की सुबह 6 बजे सीधी जिले में सोन नदी कोल्दह ब्रिज और चुरहट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
👉कोल्दह ब्रिज: जलस्तर 238.30 मीटर, जो खतरे के स्तर 238.25 मीटर से 0.05 मीटर ऊपर है। जलस्तर स्थिर है।
👉चुरहट: जलस्तर 245.09 मीटर, जो खतरे के स्तर 243.00 मीटर से 2.09 मीटर ऊपर है। यहां जलस्तर में गिरावट का रुझान दर्ज किया गया है।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को दोनों स्थानों पर सोन नदी के जलस्तर की सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने जिले के सभी अमृत सरोवरों, बांधों, नदियों एवं चेक डैम की स्थिति की जांच करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
📢 आमजन से अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नदियों, नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं और नदी पार करने का जोखिम न लें। बच्चों को विशेष रूप से जलस्रोतों से दूर रखें। प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
जिला प्रशासन सीधी आमजन की सुरक्षा के लिए स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
#Sidhi #JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
