रीवा से सीधी के बीच गुढ से करीब 4 किलोमीटर आगे बस क्रमांक एमपी -19 P 1501 की बल्कर ट्रक में टक्कर होने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई एवं 16 यात्री घायल है, जिनमें तीन यात्रियों की हालात गंभीर है। बस में सवार शेष 13 यात्री सामान्य है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रीवा सीधी के बीच गुढ क्षेत्र में हुई इस बस दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से सभी मृतकों के लिए दो-दो लाख रुपए की राशि एवं घायल व्यक्तियों को एक- एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है, साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये है।
उल्लेखनीय है की रीवा संभाग कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह एवं कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरण सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण किया एवं संजय गांधी चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।
