हमारी सरकार का हर विभाग आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल के साथ सतत एवं योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है। सहकारिता विभाग के माध्यम से बैंकिंग व्यवस्था से डिफॉल्टर हो चुके लोगों और संस्थाओं की मदद के लिए भी सरकार आगे आई है। बीते समय में हमने 16 बैंकों को डूबने से बचाया और उन्हें पुनः जनता की सेवा में लगाया। इसी क्रम में अब श्योपुर बैंक को भी संकट से उबारने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग करने के लिए आगे बढ़ रही है। यह भी हमारे लिए खुशी और गौरव का अवसर है कि इसी महीने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है। साथ ही, 7 अक्टूबर को उनके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष भी पूर्ण हो रहे हैं। यह अवसर हमारे लिए जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने का है।
– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
