मुख्यमंत्री सीएम डॉ मोहन यादव दिल्ली से सीधे पहुंचे रीवा,चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे

चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा

कल सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को सतना जिले के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ और चित्रकूट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।

चित्रकूट में विगत दिनों से हो रही लगातार अतिवृष्टि से मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई हैं।प्रशासन और रेस्क्यू की एस डी आर एफ टीम बचाव और राहत के काम में जुटी हुई है।

मंदाकिनी नदी की बाढ़ से रामघाट से हनुमान धारा पहुंच मार्ग का पुराना पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

चित्रकूट में सेना के हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य में सलग्न किए गए हैं।चित्रकूट में 6 आश्रय स्थलों पर जलभराव क्षेत्रों के रुकने भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था को गई हैं।

मंदाकिनी नदी का जल स्तर तेजी से घट रहा है।फिलहाल नदी का जल स्तर अधिकतम फ्लड लेबल 136 मीटर के करीब पहुंच रहा है।

*नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण*

– *सीएम ने रीवा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की आपात बैठक*
– *चित्रकूट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का लेंगे जायजा*
– *अतिवृष्टि से मंदाकिनी नदी में बाढ़, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी*

भोपाल/रीवा। जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 अगस्त की शाम के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। वे जनता की परेशानी जानने और उनके समाधान के लिए नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे। उन्होंने रीवा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिवृष्टि और बाढ़ के हालातों पर आपात बैठक की। वे सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेंगे और चित्रकूट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।

दरअसल, चित्रकूट में विगत दिनों से हो रही लगातार अतिवृष्टि से मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई है। प्रशासन और रेस्क्यू की एसडीआरएफ टीम बचाव और राहत के काम में जुटी हुई है। मंदाकिनी नदी की बाढ़ से रामघाट से हनुमान धारा पहुंच मार्ग का पुराना पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। चित्रकूट में सेना के हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य कर रहे हैं। चित्रकूट में 6 आश्रय स्थलों पर जलभराव क्षेत्रों के प्रभावित लोगों के रुकने, भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था को गई है।

*कंट्रोल रूम की व्यवस्था*
बता दें, फिलहाल मन्दाकिनी नदी का जल स्तर अधिकतम फ्लड लेबल 139.76 मीटर के करीब पहुंच रहा है। दूसरी ओर, जबलपुर से आई एसडीईआरएफ टीम भी लोगों की मदद कर रही है। इस बीच बाढ़ एवं जल भराव की स्थिति में सूचना और सहायता के लिए कंट्रोल रूम टेलीफोन नंबर-07672-223211 की व्यवस्था की गई है।

 

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment