मध्यप्रदेश में आगामी जनवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी शामिल होंगे। हम मध्यप्रदेश को देश का नंबर-वन राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। गोदरेज से मेरा आग्रह है कि कारोबार के विस्तार के साथ भिंड में भी प्रशिक्षण केंद्र शुरू करें, ताकि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिल सकें। आज हमारे प्रदेश में उद्योग और निवेश तेजी से बढ़ रहा है तथा प्रदेश की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम है। 2047 तक मध्यप्रदेश देश के नंबर-वन राज्यों में शामिल हो, इसके लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
