शराब माफ़िया के हमले में शहीद थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कांग्रेस ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांज

शराब माफ़िया के हमले में शहीद थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कांग्रेस ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

बढ़ते माफियाराज और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शराब माफ़िया के हमले में शहीद खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या प्रदेश में बढ़ते माफियाराज गुंडाराज शराब माफिया और नशे के अवैध कारोबार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने खातेगांव थाना प्रभारी स्व. दिलीप पुरी की हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मोमबत्तियां जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं इसके बावजूद प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं माफिया और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है वहीं पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई है प्रदेश के मुख्यमंत्री गृह मंत्री के तौर पर पूरी तरीके से नाकामयाब साबित हुए हैं यदि उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो सभी घटनाओं की जवाबदारी लेते हुए उन्हें अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है अपराधियों के मन में कानून का भय समाप्त होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यदि सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
ज्ञान सिंह ने और कहा कि प्रदेश सरकार को माफिया शराब के अवैध कारोबार और नशे के नेटवर्क के खिलाफ केवल बयानबाजी तक सीमित न रहते हुए ठोस और कठोर कार्रवाई करनी चाहिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।
कांग्रेस नेताओं ने खातेगांव थाना प्रभारी स्व. दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा सरकार से घटना के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और प्रदेश में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment