मध्यप्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन शिक्षा और विकास के लिए उनका बजट सभी के सामने है। आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हमारी शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल उठा रहे हैं। हमारी सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है। साथ ही, हमने ₹4.38 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है, जबकि कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल में प्रदेश का कुल बजट लगभग ₹22 हजार करोड़ था।आज युवा सवाल पूछ रहे हैं। नारी वंदन अधिनियम के विरोध और महिला प्रतिनिधित्व पर कांग्रेस क्या जवाब देगी? कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन एक भी महिला मंत्री नहीं है। जनता सब देख रही है और समय आने पर सवालों का जवाब भी देगी।
*- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
