लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में ₹1,835 करोड़

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में ₹1,835 करोड़ से अधिक की मासिक आर्थिक सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में आयोजित राज्य स्तरीय “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” की 40वीं किस्त के अंतरण तथा विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में ₹226 करोड़ लागत के 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹28 करोड़ लागत के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास को नई गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment