मझौली अस्पताल की ओपीडी में गर्मी से मरीज बेहाल

मझौली अस्पताल की ओपीडी में गर्मी से मरीज बेहाल
वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
मरीजों ने तत्काल सुधार की उठाई मांग
फोटो
सीधी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली की ओपीडी में मरीजों को गर्मी और उमस के बीच इलाज के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी का एक वीडियो इन दिनों प्रसारित हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में मरीज नजर आ रहे हैं, जबकि परिसर में लगे कई पंखे बंद दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पंखों के स्विच चालू होने के बावजूद उनके नहीं चलने का दावा किया जा रहा है।
मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यदि गर्मी से राहत देने वाले पंखे ही काम नहीं करेंगे तो मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और अस्वस्थ मरीजों के लिए यह स्थिति और अधिक कठिन हो सकती है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में लगाए गए पंखों की नियमित जांच और रखरखाव होना चाहिए, ताकि उपचार के लिए आने वाले लोगों को कम से कम जरूरी बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
बॉक्स
निर्देशों के बाद भी व्यवस्था पर सवाल
गौरतलब है कि हाल ही में कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद ओपीडी में पंखों के बंद रहने का मामला सामने आने से अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से अस्पताल का निरीक्षण कर बंद पंखों को तत्काल दुरुस्त कराने तथा ओपीडी में मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। वायरल वीडियो की वास्तविक स्थिति की पुष्टि के लिए अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आना भी जरूरी है।

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment