सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ किसानों की हुंकार, सिवनी में किसान जागरण यात्रा

सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ किसानों की हुंकार, सिवनी में किसान जागरण यात्रा

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसानों ने भरी हुंकार

किसान जागरण यात्रा प्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित

बड़ी संख्या में महासंघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में की शिरकत

विंध्य,महाकौशल और समस्त प्रदेश के विभिन्न जगहों से इस यात्रा में दर्ज कराई अपनी उपस्थिती

सरकार के वादों और किसानों की मांगों के बीच बढ़ती नाराजगी अब सड़कों पर दिखाई देने लगी है।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में किसान जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। विंध्य, महाकौशल समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान और महासंघ के पदाधिकारी सिवनी पहुंचे और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

सिवनी में किसानों का यह जुटान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी मांगों को लेकर सरकार तक आवाज पहुंचाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की ओर से देशभर में किसान जागरण यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में यात्रा मध्यप्रदेश के सिवनी जिले पहुंची, जहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और किसानों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विंध्य से लेकर महाकौशल और मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे किसान प्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर मंथन किया।

कार्यक्रम में किसानों की मांगों को सरकार द्वारा कथित तौर पर नजरअंदाज किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की गई। महासंघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया और किसानों के साथ छलावा एवं विश्वासघात किया जा रहा है।

“सरकार ने किसानों से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाए। यदि किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।”

सिवनी में आयोजित इस किसान जागरण यात्रा के दौरान आगे की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। किसान नेताओं ने साफ संकेत दिए कि मांगों को लेकर अब आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और व्यापक किया जाएगा।

महासंघ की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि सरकार किसानों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आने वाले दिनों में धरना-प्रदर्शन और पुरजोर विरोध किया जाएगा।

यानी सिवनी से उठी किसानों की यह आवाज अब प्रदेश के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाने की तैयारी है।
सरकार के वादों पर सवाल और अपनी मांगों को लेकर किसानों का यह आंदोलन आने वाले दिनों में किस दिशा में जाता है, यह देखने वाली बात होगी।

रिपोर्ट — विमलेश द्विवेदी
मऊगंज, मध्यप्रदेश
9926349672

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment