प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस को पार्टी मनाएगी सेवा संकल्प दिवस

प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस को पार्टी सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी — देव कुमार
ऐतिहासिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण — पंकज पाण्डेय
नगर मंडल की कार्य समिति की बैठक संपन्न

सीधी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की कामकाजी बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की तैयारी बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य और मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय की अध्यक्षता एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रवि केसरी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि आगामी 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा संकल्प अभियान के तहत पार्टी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने वाली है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने एक महीने तक चलने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को विस्तार से बताया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने सभी के स्वागत के उपरांत कहा कि नगर मंडल के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए उत्साहित हैं। सभी कार्यक्रमों की योजना रचना बना ली गई है। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दिनेश गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदंबा सोनी, सुनीता रानी वर्मा, पुन्नू खान, विभा शर्मा, पार्षद शुभा देवी कोल, सोमवती जायसवाल, डॉ मनोज परिहार, बृजेश सिंह चौहान, राज कुमार शर्मा, मुन्नालाल चौधरी, ममता सोनी, विपिन गुप्ता, शिवेंद्र गुप्ता, शंकर केवट, लल्लू भुजवा, महेंद्र तिवारी, कंचन केसरी, संगीता सिंह चौहान, रन्नू साकेत, निर्मला नामदेव, तारा वर्मा, महिमा तिवारी, रेखा ,नरेंद्र गौतम, राजीव कुमार शर्मा, अजय वर्मा, राजभान यादव ,सुरेश केवट, चंदन मिश्रा ,मोहम्मद कलाम सहित अनेक नगर मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

mpnews update
Author: mpnews update

Journalist Vimlesh Dwivedi “सवाल वही, जो जनता से जुड़े हों; पड़ताल वही, जो सच सामने लाए और खबर वही, जिसका असर जनहित में हो।” जनसमस्या से जनहित तक — जमीनी हकीकत को सामने लाने वाली पत्रकारिता। Journalist Vimlesh Dwivedi जनसरोकार और जमीनी मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि उन सवालों को उठाना है जो आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े हैं। जनसमस्याएँ, जमीनी हकीकत, जनहित के मुख्य मुद्दे, सरकारी योजनाएँ और उनका वास्तविक लाभ—इन विषयों पर तथ्यात्मक एवं खोजपरक रिपोर्टिंग उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ किसे, कितना, कब और किस प्रक्रिया से मिल रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है और कहीं व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार तो नहीं—इन सवालों को सामने लाना उनकी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रिपोर्टिंग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पर्दाफाश, क्राइम एवं अपराध से जुड़ी खबरें, खोजपरक स्टोरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, किसानों की समस्याएँ और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े जनमुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं। Journalist Vimlesh Dwivedi का प्रयास है कि समाज के उस व्यक्ति की आवाज़ भी सामने आए,...

Leave a Comment